{"_id":"613fb0678ebc3ea75637434a","slug":"the-miscreants-robbed-the-couple-riding-a-bike-the-bike-of-the-miscreants-slipped-caught-sardana-news-mrt5560946200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को लूटा, लेकिन उल्टा पड़ गया दांव, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को लूटा, लेकिन उल्टा पड़ गया दांव, दबोचा
Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM IST
सार
मेरठ में बदमाश ने एक बाइक सवार संपत्ति को लूटने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान खुद बदमाश की बाइक फिसल गई जिसके बाद उसे दबोच लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को लूटा, बदमाशों की बाइक फिसली, दबोचा
सरधना। गंगनहर पटरी की पर झिलमिल होटल के निकट रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। बदमाश वापस सरधना गंगनहर पुल की तरफ भागे तो दंपती और बाइक सवार राहगीरों ने उनका पीछा किया। चर्च के निकट बदमाशों की बाइक गड्ढे में फिसल गई और बदमाशों को दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उनके साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। उनसे लूट का सामान बरामद हो गया।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ के मोहल्ला बोरियान निवासी खुर्शीद और उसकी पत्नी फरहीन सरधना के मोहल्ला ईदगाह रोड नई बस्ती में किराये के मकान में रहते हैं। खुर्शीद नगर के ही धनपाल जैन की गाड़ी पर चालक है। खुर्शीद ने बताया कि रविवार को वह पत्नी के साथ बाइक पर सरकारी एजेंसी पर राशन लेने जा रहा था। गंगनहर पटरी पर झिलमिल होटल के निकट पीछे से पल्सर सवार दो बदमाश आए और हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। फरहीन के गले से सोने की चेन व अन्य सामान लूट लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
दंपती ने उनका पीछा किया और बदमाश होने का शोर मचाया तो अन्य बाइक सवार लोगों ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया। सरधना पुल से बदमाशों ने बाइक नगर की तरफ घुमा दी। चर्च के निकट सड़क में बने गड्ढे में बाइक फिसल गई। इसी बीच दंपती भी मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा। उनकी जमकर पिटाई की। उनसे लूटा गया सामान भी बरामद हो गया।
विज्ञापन
पकडे़ गए युवकों ने खुद को सरधना के शिव शक्तिनगर निवासी अर्जुन व सोनू बताया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की। बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ थाने पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।