फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants had come by car to steal the house of the manager couple

Meerut News: मैनेजर दंपती के घर चोरी करने कार से आए थे बदमाश

Tue, 05 Nov 2024 03:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had come by car to steal the house of the manager couple
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी-ब्लाॅक में आनंद अस्पताल के मैनेजर दंपती के घर 20 लाख की चोरी के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सामने आया कि बदमाश वैगनआर कार में आए थे। वारदात के बाद इसी कार से फरार हो गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित गांव टिटौड़ा निवासी अजित मोतला और उनकी पत्नी मधुलिका आनंद अस्पताल में मैनेजर हैं। वे जी-ब्लाॅक शास्त्रीनगर में रहते हैं। दिवाली पर 31 अक्तूबर को मैनेजर दंपती अपने गांव गया था। रविवार शाम को लौटे तो दो कमरों के ताले टूटे थे। अलमारियां खुली पड़ी थीं। सामान बिखरा था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। अजित मोतला ने बताया कि बदमाश अलमारी के अंदर रखे डिजिटल लॉकर में रखी दो लाख की नकदी और करीब 18 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए थे। बदमाशों ने दंपती की बेटी नोनू का छुछक का सामान भी नहीं छोड़ा और चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों ने मकान के अंदर घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। पुलिस डीवीआर की चिप के माध्यम से उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। घर पर काम करने वाली नौकरानी और अन्य लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीम लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed