फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants attempted to rob the contract

बदमाशों ने किया ठेके में लूट का प्रयास

Sat, 05 Jul 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attempted to rob the contract
मवाना। पक्का तालाब के पास सुभाष बाजार पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेके पर लूट के इरादे से आए दो बदमाशों ने ठेके का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। आवाज सुनकर पहुंचे सेल्समैन को बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडौरा निवासी शुभम पंवार ने तहरीर में बताया कि वह पक्का तालाब के निकट स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। वह 3 जुलाई की रात ठेका बंद कर ठेके के बराबर में छत पर हुआ सोया था। रात करीब 1:40 बजे के आसपास ठेके के दरवाजे में अज्ञात बदमाश तमंचा लेकर पहुंचे। ठेके का शटर अंदर से बंद था और ताले लगे थे। शटर नहीं खोल पाने पर ठेके के बराबर में लगा लोहे का दरवाजा तोड़ने के प्रयास में जोर-जोर से पीटा। काफी देर पीटने के बाद दरवाजा नहीं खोल सके।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बदमाशों ने दरवाजे में काफी जोर से टक्कर मारी, जिससे दरवाजे की कुंडी टूट गई और दरवाजा खुल गया। एक बदमाश अंदर घुसा। उसने बदमाश पर टार्च की लाइट मारी तो बदमाश अपने दूसरे साथी से बोला यही है, इसको गोली मार। इस पर बदमाश को धक्का देकर दरवाजे से बाहर गिराकर दरवाजा बंद किया तो बदमाश का पैर दरवाजे के बीच में फंस गया। बदमाश किसी तरह पैर निकालने में सफल रहा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश भाग गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कर्मचारी ने आंशका व्यक्त की है कि बदमाश ठेके में लूट के इरादे से आए थे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed