फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants attacked the contractor unconscius looted 70 thousand rupees

बदमाशों ने पीछे से वारकर ठेकेदार को किया बेहोश, लूट ले गए 70 हजार रुपये

Sun, 07 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked the contractor unconscius  looted 70 thousand rupees
बदमाशों ने पीछे से वारकर ठेकेदार को किया बेहोश, लूट ले गए 70 हजार रुपये
विज्ञापन

दौराला। बैंक से रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे मवाना चीनी मिल के एक ठेकेदार से बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उन पर पीछे से वार किया, जिस कारण वह बेहोश हो गए। होश में आने पर ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।

समौली निवासी सेंसरपाल मवाना चीनी मिल में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। शनिवार को वह दौराला स्थित पीएनबी शाखा से 70 हजार रुपयेे निकालकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। समौली मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिस कारण वह बेहोश हो गए। बदमाश नकदी लेकर भाग निकले। होश में आने के बाद उन्होंने गांव पहुंचकर परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। दिनदहाडे़ हुई लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की, परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने तहरीर थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed