{"_id":"5ebf841279714932350f2079","slug":"the-mischievous-has-element-ruins-the-idol-of-shani-dev-in-a-village-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: शनिदेव की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: शनिदेव की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ा
Sat, 16 May 2020 11:42 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में शनिदेव की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। ग्राम गुनियाखेड़ी में नशे के धुत युवक ने गांव में एक धर्मस्थल पर रखी मूर्ति गिरा दी। मूर्ति खंडित होने से ग्रामवासियों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
ग्राम गुनियाखेड़ी में गांव के पश्चिम की ओर एक धर्मस्थल पर देव मूर्ति रखी हुई है। शुक्रवार की रात गांव के ही नशे में धुत एक युवक ने मूर्ति चबूतरे से नीचे गिरा दी, जिससे वह खंडित हो गई। युवक को मूर्ति गिराते हुए पुजारी ऋषिराम ने देख लिया। उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह वहां से भाग गया। पुजारी ने मामले की सूचना ग्रामवासियों को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेबसी: नम आंखें और पति के अंतिम दर्शन का इंतजार, पास बनवाने डीएम ऑफिस पहुंचीं 'कोरोना योद्धा'
विज्ञापन
शनिवार सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। गांव वालों ने मूर्ति को ठीक कराकर यथास्थान रख दिया। ग्रामवासियों के अनुसार मूर्ति गिराने वाला युवक आए दिन नशा करके गांव में उत्पात मचाता रहता है।
ताजपुर चौकी इंचार्ज रविंद्र भाटी ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में मूर्ति को गिरा दिया था। गांव वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/