फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The minimum temperature was 28.3 degrees, the heat made people sweat

न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री हुआ, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature was 28.3 degrees, the heat made people sweat
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान अभी तक के उच्चतम स्तर 28.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। शाम के समय हल्के बादल छाने और हवा चलने से कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार की अलसुबह तीन बजे से ही बादल छाए हुए थे। जब लोग सुबह जागे तो आसमान बादलों से घिरा रहा। ऐसे में उम्मीद थी कि दिनभर बादल रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह आठ बजे तक बादल छंट गए और धूप निकल आई। इसके बाद शाम तक धूप रही, जिसने पसीने छुड़ाए रखे। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अभी तक का उच्चतम स्तर है, जबकि अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले यानी मंगलवार के 37.6 डिग्री सेल्सियस से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गर्मी के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed