फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut team won the kabaddi competition.

Meerut News: कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम जीती

Sat, 10 Oct 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The Meerut team won the kabaddi competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 तक वाराणसी में किया गया। इसमें मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में वाराणसी की टीम को 30-11 से पराजित किया। टीम के विजेता बनने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम में वरुण, दक्ष चौधरी, संजीत, हिमेश, विवेक, आर्यन, मनु, अभिनव, तनिष, अनुज, अर्जुन, कार्तिक, विनीत, गौरव और यश चौधरी शामिल रहे।

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 अक्तूबर तक मिर्जापुर में होगा। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसके आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। टीम में 57 किलोग्राम भार वर्ग में बुलंदशहर के ओदश, 61 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के तरुण, 65 किलोग्राम भार वर्ग में बुलंदशहर के देवराज, 70 में तहला और 125 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के हिमांशु का चयन किया गया। यह सभी फ्री स्टाइल में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ग्रीको रोमन के लिए 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के वंश सैनी और 72 किलोग्राम भार वर्ग में तरुण तोमर का चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed