फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut Police removed Ravi Gautam from the protest site and admitted him to a hospital in Ghaziabad.

Meerut News: रवि गौतम को धरने से उठाकर मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया

Fri, 04 Sep 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
The Meerut Police removed Ravi Gautam from the protest site and admitted him to a hospital in Ghaziabad.
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------
- गाजियाबाद के अस्पताल में समर्थकों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
- पुलिस बोली, चिकित्सकों की सलाह पर इलाज के लिए कराया भर्ती
- रवि गौतम के साथी बोले, स्वास्थ्य ठीक, आईसीयू में मिलने भी नहीं दे रहे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की मांग के लिए कमिश्नरी पार्क में पहले धरने और फिर भूख हड़ताल पर बैठे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात लगभग 2:40 पर धरने से उठा दिया। पुलिस ने दावा किया है कि मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में स्वास्थ्य खराब होने के कारण डॉक्टर की सलाह पर उन्हें गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके साथी कमल ने फोन पर बताया कि रवि गौतम का स्वास्थ्य सही होने के बावजूद उन्हें धरने से उठाकर आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। उधर, शुक्रवार को गाजियाबाद अस्पताल में समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी।
गत 15 मई को टीपीनगर थाना क्षेत्र से अगवा कर रोहटा क्षेत्र में हुई बीए की छात्रा की हत्या के बाद आठ जुलाई को डीएम कार्यालय के बाहर परिजनों और समर्थकों ने धरना देकर जाम लगा दिया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई कर चुकी थी लेकिन परिजनों का आरोप था कि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और मुख्यारोपी के भाई पर हल्की धारा मेें कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के अपील करने पर भी जाम नहीं खोला गया तो लोगों को लाठियां फटकार कर उठा दिया था। इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने बंदी वैन में घुसकर रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। रवि गौतम अब अविनाश पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए दो सप्ताह पहले धरने और फिर बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन

------
रवि गौतम का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट देते हुए सलाह दी कि अतिशीघ्र इन्हें हायर सेंटर में उपचार के लिए भेजा जाए। उनकी जीवन रक्षा के लिए नियमों का पालन करते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व ज्योति राय, सीओ सिविल लाइन
-----------------------
रवि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं, मजिस्ट्रेट भी आए हैं
मेरठ/गाजियाबाद। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय बृहस्पतिवार देर रात कमिश्नरी पार्क में पहुंचे। उन्होंने युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम से कहा कि रवि भाई आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। डॉक्टर और मजिस्ट्रेट भी आए हैं। हम आपके शुभचिंतक हैं। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मियोें ने रवि गौतम को धरने से उठा दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। संगठन के महासचिव अरविंद गौतम का आरोप है कि अन्य समर्थकों को अलग-अलग थाने में ले जाया गया। रवि गौतम से मिलवाने की मांग को लेकर समर्थक शुक्रवार को गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में धरना देकर बैठ गए। कुछ लोगों को रवि गौतम से मिलवाया गया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। अस्पताल में उनका गाजियाबाद पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। समर्थकों ने रवि गौतम को जबरन उठाने व इस प्रयास में उनके चोटिल होने का भी आरोप लगाया है।
--------------------
मेरठ पुलिस के खिलाफ समर्थकों ने दिन में दिया धरना
- शाम को रवि गौतम को जबरन अस्पताल से ले जाने लगे समर्थक, पुलिस और समर्थक भिड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को मेरठ पुलिस द्वारा बलपूर्वक धरने से उठा कर गाजियाबाद के संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि उनके समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को संतोष अस्पताल परिसर में दिनभर हंगामा चला। समर्थकों ने मेरठ पुलिस के खिलाफ अस्पताल परिसर में ही धरना दिया। शाम होते-होते स्थिति बिगड़ गई। सिहानी गेट थाना पुलिस की निगरानी के बावजूद समर्थक तीसरे तल पर स्थित आईसीयू में भर्ती रवि गौतम को जबरन बाहर निकालने लगे। इस दौरान पुलिस और समर्थकों में धक्कामुक्की हुई। समर्थकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से अभद्रता का भी आरोप है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार शाम समर्थकों ने पुलिस से रवि गौतम से मिलने की मांग की। पुलिस समर्थकों को आईसीयू में भर्ती रवि गौतम से मिलाने ले गई। बातचीत के बाद रवि गौतम ने अस्पताल से घर जाने की जिद करने लगे। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाया और उपचार पूरा होने पर छुट्टी देने का आश्वासन दिया। इससे समर्थक भड़क गए और आईसीयू का गेट जबरन खोलकर अंदर घुस गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो समर्थकों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को खींचकर अस्पताल की गैलरी तक ले आए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस पहुंची और रवि गौतम को बलपूर्वक वापस आईसीयू के बेड पर पहुंचाया। समर्थकों ने इस दौरान हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
-----------------
मेरठ में धरना जारी रहेगा
महासचिव अरविंद गौतम ने बताया कि हमारे समर्थकों ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को जबरन धरने से उठाकर बेवजह अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वह बीमार नहीं हैं। पुलिस और समर्थकों में मामूली कहासुनी हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही मेरठ में धरना फिर से शुरू किया जाएगा।

---------
वर्जन
समर्थकों ने रवि गौतम को अस्पताल से बलपूर्वक ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और अभद्रता की गई। अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हंगामा कर मरीजों को परेशान किया गया। घटना की वीडियो बनाई गई है। अस्पताल प्रबंधन तहरीर देगा तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed