फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut Police has registered case against the Congress leader because he posted false post on social media regarding Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Meerut

मेरठ: कांग्रेस नेता ने सीएम योगी के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर डाली झूठी पोस्ट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 19 May 2021 12:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 May 2021 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक झूठी पोस्ट डाल दी। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
The Meerut Police has registered case against the Congress leader because he posted false post on social media regarding Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Meerut
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध की झूठी पोस्ट डालने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ दौरा ठीक रहा है, इसके बावजूद कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल दी। पोस्ट में लिखा था कि मुख्यमंत्री खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और उनका विरोध किया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यह पोस्ट झूठी है। इसके चलते कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह के खिलाफ खरखौदा थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ किठौर ब्रिजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। उधर, एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उधर, मेरठ में सीएम योगी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना महामारी से यूपी मजबूती के साथ लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 'थ्री टी' यानी टेस्ट ट्रैक और ट्रीट पर ध्यान देना होगा। शासन-प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कोरोना वारियर्स ने मेहनत से काम किया है। पिछले 15 दिनों में एक लाख 45 हजार सक्रिय केस कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहा कि यूपी में साढ़े चार करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। यूपी अब तक देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है। कहा कि सरप्लस ऑक्सीजन की सप्लाई, मेरठ मंडल में 35 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। अकेले मेरठ में दस ऑक्सीजन प्लांट बनाने की तैयारी चल रही है। 


सीएम योगी ने कहा था कि ब्लैक फंगस के मामले भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में गांव में भी निगरानी समीति काम कर रही है। एक ग्रुप ब्लैक फंगस को लेकर बनाया गया है। एडवाइजरी जारी की गई है। हर जनपद में मुफ्त उपचार की व्यवस्था की है। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने की भी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed