फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut Blaster team won the match by five wickets.

Meerut News: मेरठ ब्लास्टर की टीम ने पांच विकेट से मैच जीता

Sat, 18 Jul 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The Meerut Blaster team won the match by five wickets.
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद विजेता टीम
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को डिस्ट्रक्टर्स यूनाइटेड और मेरठ ब्लास्टर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ ब्लास्टर की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की। डिस्ट्रक्टर्स यूनाइटेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। इसमें धनार्ध ने 47 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। गेंदबाजी में विकास और श्रीकांत ने 3-3 विकेट लिए। मनी और विश्वास ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ ब्लास्टर की टीम ने 23.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए और पांच विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अहान ने 32, जस्सी ने 26, शशांक और मोहित ने 23-23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में समर ने दो, रजत और यूवी ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed