{"_id":"69c0591f96d74ee86c02f74c","slug":"the-mayors-assurances-have-worn-thin-and-residents-of-new-meenakshipuram-have-surrounded-his-office-meerut-news-c-72-1-mct1012-150553-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेयर के आश्वासनों से टूटा सब्र, न्यू मीनाक्षीपुरम के निवासियों ने घेरा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेयर के आश्वासनों से टूटा सब्र, न्यू मीनाक्षीपुरम के निवासियों ने घेरा कार्यालय
विज्ञापन
न्यू मीनाक्षीपुरम के लोग सड़क बनवाने की मांग को लेकर सूरजकुंड कार्यालय पर महापौर से मिलते हुए।
न्यू मीनाक्षीपुरम के निवासियों का धैर्य अब जवाब दे चुका है। पिछले दो सालों से जर्जर सड़कों से परेशान लोग मेयर के बार-बार मिलने वाले आश्वासनों से इस कदर थक चुके हैं कि रविवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारी और कॉलोनी के लोग एकजुट होकर पहले गंगानगर स्थित मेयर आवास पहुंचे और वहां मुलाकात न होने पर सूरजकुंड स्थित कार्यालय का घेराव किया। हालांकि वहां भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से सांसद, नगर आयुक्त, मेयर और पार्षद तक के चक्कर लगा चुके हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। स्थानीय निवासी मनीष राणा ने बताया कि उन्होंने चार महीने पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी जिसकी जांच अपर नगर आयुक्त के पास लंबित है लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खतरनाक हुई खटकाना पुल से रक्षापुरम की राह
खटकाना पुल से अम्हेडा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता है। बदहाली का आलम यह है कि करीब चार गलियों में इंटरलॉकिंग के दौरान टाइल्स को मुख्य सड़क पर करीब 2 फीट तक ऊंचा उठा दिया गया है। ऊंचाई के इस अंतर के कारण बारिश का पानी रास्तों पर भरा रहता है जिससे सड़क तालाब बन जाती है। जलभराव और गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से करीब पांच स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं जिन्हें हर दिन जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है।
विज्ञापन
मेरे हाथ में नहीं सड़क बनवाना
जब निवासियों ने अपनी व्यथा स्थानीय पार्षद के सामने रखी तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कह दिया कि सड़क बनवाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। जनप्रतिनिधियों की इस बेरुखी ने लोगों में भारी रोष पैदा कर दिया है।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
रविवार को मेयर कार्यालय पहुंचने वालों में मुख्य रूप से अंकित तालियान, मनीष राणा, एसपी राणा, राज सिंह, सुभाष शर्मा, सूरज, पप्पू, अंकुर, आर्यन प्रजापति और उमेश समेत भारी संख्या में कॉलोनी वासी मौजूद रहे। लोगों का साफ कहना है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जनता द्वार जो प्रस्ताव दिए गए हैं उसके बारे में नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसका निरीक्षण कर सड़क निर्माण कराया जाएगा। हरिकांत अहलूवालिया, महापौर