फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mayor asked why the garbage disposal plant is closed in Gaondi for six years

Meerut News: महापौर ने पूछा- छह साल से गांवड़ी में क्यों बंद है कूड़ा निस्तारण प्लांट

Mon, 05 Jun 2023 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The mayor asked why the garbage disposal plant is closed in Gaondi for six years
नगर निगम अधिकारियों से सोमवार तक मांगा है जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट की कंपनी और नगर निगम के बीच विवाद का जल्द निपटारा होने की संभावना है। इसकी वजह है कि छह साल से बंद पड़े प्लांट को लेकर महापौर ने नगर निगम से सोमवार तक जवाब मांगा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट जल्द ही चालू हो सकता है।
गांवड़ी स्थित आर्गेनिक रिसाइकिलिंग कंपनी का नगर निगम के साथ 25 वर्ष का अनुबंध हुआ था। लेकिन छह वर्ष से यह प्लांट चालू नहीं हो सका। नगर निगम ने प्लांट पर आपत्ति जताकर चलाने से मना कर दिया था, जिसके विरोध में कंपनी हाईकोर्ट चली गई थी। 2017 में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने ही गांवड़ी में प्लांट लगाने का शिलान्यास किया था। कंपनी को नगर निगम ने 15 एकड़ जमीन अनुबंध के तहत दी हुई है।
विज्ञापन

नगर निगम लोहियानगर में कूड़े की छंटनी के प्लांट में प्रति माह 50 लाख रुपए खर्च करता है। भूगर्भ और जल प्रदूषित होने की शिकायत पर एनजीटी ने भी लोहिया नगर के प्लांट को लेकर निगम के अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी की थी और एक माह में जवाब मांगा था। इतना ही नहीं नगर निगम पर करोड़ों का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी थी, इसके बावजूद निगम के अधिकारी गंभीर नहीं है। अब आर्गेनिक रिसाइकिलिंग कंपनी के अधिकारियों ने यह मामला नव निर्वाचित महापौर के सामने उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि निगम के अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी ने 1200 टन कूड़ा निस्तारण का अनुबंध किया हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों ने रिपोर्ट सोमवार को नहीं दी तो वह मुख्यमंत्री के सामने इसे रखेंगे।

वर्जन
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने को लेकर विचार विमर्श हो रहा है। महापौर के सामने भी कूड़ा निस्तारण वाला मामला पहुंचा है। जल्द ही इसका समाधान होगा। प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed