फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The maximum temperature rose by 1.3 degrees, and the morning and evening were cold.

Meerut News: अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ा, सुबह-शाम रहा ठंड का असर

Mon, 09 Feb 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by 1.3 degrees, and the morning and evening were cold.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शहर में आसमान में बादलों की आवाजाही रही। इसके चलते धूप का असर कम रहा। हालांकि दोपहर को अच्छी धूप निकली। अभी लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है।
फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में सोमवार को मौसम थोड़ा बदला नजर आया। सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे तो बारिश की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि सोमवार को दिनभर मौसम का मिला-जुला असर रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 198 दर्ज किया गया। शहर में गंगानगर में 140, जयभीम नगर में 233, पल्लवपुरम में 220, बेगमपुल पर 227, दिल्ली रोड पर 231 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed