फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The matter was resolved by holding a meeting with the officials in the toll case.

Meerut News: टोल मामले में अधिकारियों संग बैठक कर प्रकरण का निस्तारण कराया

Mon, 08 Jun 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
The matter was resolved by holding a meeting with the officials in the toll case.
टोल प्रकरण में थाने में दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता करते एस डी एम व सीओ। (मवाना)
- अधिवक्ता संग अभद्रता करने करने वाले कर्मचारी को हटाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भैंसा टोल पर हुई मारपीट के मामले में एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाकर वार्ता कराकर मामला शांत कराया। सीओ ने टोलकर्मियों को चेतावनी दी कि किसी भी हालत में किसी से अभद्रता न की जाए। भैंसा मार्ग पर टोल प्लाजा द्वारा बैठाए गए लोगों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हो गया।
पांच दिन पहले टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना हुई थी। टोलकर्मियों ने गांव मवाना खुर्द के कुछ युवकों को नामजद करते हुए टोल मांगने पर अपने साथियों को बुलाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। दूसरे पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने दी तहरीर में टोलकर्मियों पर गाली गलौज व मारपीट करने आदि के आरोप लगाए थे। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

इस मामले में टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को कई गांवों के प्रधान और भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी एसडीएम व सीओ से मिले थे। दोनों अधिकारियों ने रविवार को अपराह्न 1:00 बजे बैठक बुलाई थी। अधिकारियों के न मिलने के कार कारण वार्ता नहीं हो सकी थी। भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी ने सोमवार सुबह 9:00 बजे तक उक्त प्रकरण का निस्तारण नहीं होने पर टोल पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने दोनों पक्षों को सुबह 9:00 बजे थाने पर बुलाया। टोल प्लाजा की ओर मैनेजर बादल और ग्रामीणों की ओर से भाकियू एनसीआर के महासचिव नरेश चौधरी, डॉ. टीटू, अनुभव चौधरी, मनोज खत्री, सत्येंद्र तालियान, जयबहादुर आदि मौजूद रहे। नरेश चौधरी ने कहा कि गांव भैंसा मार्ग पर वाहनों को टोल प्लाजा द्वारा अपने लोगों को तैनात कर रोका जा रहा है, जो अवैध है। सीओ ने टोल प्लाजा के मैनेजर को भैंसा मार्ग पर तैनात किए गए लोगों को हटाने, टोलकर्मियों द्वारा किसी से भी अभद्रता नहीं करने के आदेश दिए। टोल मैनेजर ने बताया कि अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले टोलकर्मी को नौकरी से हटा दिया गया है। इसके बाद दोनों पक्ष शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed