फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The market gained momentum...people from rural areas bought more vehicles than from cities.

Meerut News: बाजार ने भरी रफ्तार... शहर से ज्यादा देहात के लोगों ने खरीदे वाहन

Wed, 30 Oct 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The market gained momentum...people from rural areas bought more vehicles than from cities.
मेरठ। धनतेरस पर बाजार चमक उठा। एक दिन में 254 करोड़ का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल बाजार में सर्वाधिक 200 करोड़ की बिक्री हुई। इस बार शहर से ज्यादा गांव के लोगों ने वाहन खरीदे। डीलरों के साथ अनुसार 75 फीसदी वाहन इस बार गांवों में गए हैं। सरधना, दौराला और जानीखुर्द के लोगों ने सबसे अधिक कार और बाइकें खरीदीं। दोपहर से लेकर देर रात तक सराफा और बर्तन की दुकानें गुलजार रहीं।
विज्ञापन

शुभ योग में लोगों ने वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, एसी, माइक्रोवेव की खरीदारी की। धनतेरस पर उम्मीद से ज्यादा कारोबार हुआ। एक ही दिन में बाजार ने दस करोड़ का कारोबार किया। एक शोरूम के संचालक प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इलेक्ट्राॅनिक्स कंपनी द्वारा छूट के साथ गिफ्ट हैंपर भी दिए। मोहित त्यागी ने बताया कि बैंक लोन पर भी लोगों ने सामान खरीदा।
विज्ञापन



28 करोड़ का आभूषण कारोबार
बाजार में चांदी के सिक्कों के साथ लाइट वेट आभूषण की खरीदारी की गई। सुबह से ही बाजार ग्राहकों का आना शुरू हो गया। सराफ अंकुर जैन ने बताया कि लाइट वेट आभूषणों की खरीदारी हुई। बहुत से लोगों ने विवाह आदि मांगलिक आयोजनों के लिए भी खरीदारी की। एमजे गोल्ड के संचालक हिमांशु ने बताया कि एक ही दिन रिटेल में बाजार ने 28 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। सराफ प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि चांदी और सोने दोनों के सिक्कों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



2700 वाहनों की हुई बिक्री
धनतेरस पर 2700 कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल, ईवी वाहनों की बिक्री हुई। एक ही दिन में बाजार ने 200 करोड़ का कारोबार किया। सर्वाधिक बिक्री मारुति की कारों की हुई। टाटा मोटर्स के डीलर गौरव गुप्ता ने बताया कि पंच और नेक्सोन गाड़ियों की सर्वाधिक बिक्री हुई। हुंडई के डीलर राहुल दास ने बताया कि क्रिएटा, अलकजार, एस्टर गाड़ियों की बिक्री हुई। किया के डीलर सिद्धार्थ ने बताया कि ओवरऑल बाजार ने एक ही दिन में 200 करोड़ का कारोबार किया है।



बर्तन बाजार में 12 करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर पीतल, तांबा, स्टील के बर्तनों की खरीदारी साथ इलेक्टि्रक उपकरणों की खरीद हुई। प्रेशर कूकर, कटलरी सेट, लकड़ी के कैसरोल, गोल्ड प्लेटेड बर्तन भी खरीदे गए। सुबह से रात तक बर्तन व्यापारियों के यहां भीड़ रही। बर्तन व्यापारी संजय ने बताया कि एक ही 12 करोड़ का कारोबार हुआ। बर्तन व्यापारी ग्रीश बंसल ने बताया कि स्टील के बर्तनों की सर्वाधिक खरीद हुई। चार करोड़ से अधिक की पूजन सामग्री खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed