फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mantra of success given to new students

Meerut News: नवागंतुक विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Thu, 27 Nov 2025 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
The mantra of success given to new students
सीसीएसयू के बायोटेक विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी व एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के नवागंतुक छात्र-छात्राओं का वरिष्ठ विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. जयमाला ने नवागंतुकों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का मंत्र दिया। विभाग समन्वयक प्रो. जितेंद्र सिंह ने बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार और सक्रियता पर जोर दिया। पार्टी का सबसे रोचक हिस्सा रहा टाइटल्स का वितरण। बीएससी (ऑनर्स) में सत्यम गुप्ता व उत्तम रोहिल्ला संयुक्त रूप से मिस्टर फ्रेशर बने, जबकि गैटलिन को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। फर्दीन भाटी मिस्टर चार्मिंग और वनीश्री रावत मिस चार्मिंग चुनी गईं। एमएससी प्रथम वर्ष में श्रेया सारंग मिस फ्रेशर और हिमांशी चौधरी मिस चार्मिंग रहीं। आयोजन में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. आशू त्यागी, डॉ. संगीता बजाज, डॉ. सुप्रिया तोमर, डॉ. ज्ञानिका शुक्ला, डॉ. साबीन फात्मा, डॉ. पूजा चौहान व राजश्री सहित सभी फैकल्टी सदस्यों का मार्गदर्शन रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed