{"_id":"6019afc78ebc3ec2cb7fb238","slug":"the-main-accused-arrested-in-the-assault-case-in-akkhpur-sardana-news-mrt523468462","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्खेपुर में मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्खेपुर में मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। अक्खेपुर गांव में युवक से मारपीट के मामले में उपाध्याय समाज के लोगों ने सोमवार को अपने मकानों पर पोस्टर चस्पा करते हुए मकान बेचकर गांव से चले जाने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।
गांव अक्खेपुर निवासी रोहित उपाध्याय पुत्र ताराचंद द्वारा 28 जनवरी को गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर उपाध्याय समाज के लोगों में रोष व्याप्त था। जिसे लेकर सोमवार को उपाध्याय समाज के आधा दर्जन से अधिक परिवारों ने मकान बिकाऊ के पर्चे अपने मकानों पर चस्पा कर दिए थे। समाज के लोगों ने 24 घंटे में आरोपी अरुण, अजीत, बबलू की गिरफ्तारी नहीं होने पर गांव से जाने की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी थी। उपाध्याय समाज के लोगों द्वारा दी गई चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी अरुण पुत्र फत्ते को सोमवार रात में ही चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।