फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the lound sound lift oppose the illegal wine saler

गांव में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ हल्लाबोल

Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
the lound sound lift oppose the illegal wine saler
गांव घाट में अवैध शराब के विरोध में गांव में जूलुस निकालते ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। गांव घाट में रविवार को अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला। ग्राम प्रधान संजय के अनुसार शराब खरीदने के लिये शराबी अपने घरों का कीमती समान भी औने पौने दामों में बेच रहे है। रविवार शाम पंचायत आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। पंचायत में फैसला लिया गया कि अगर कोई गांव में अवैध शराब बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ ग्रामीण सख्त कानूनी कार्यवाही कराने के लिए पुलिस का सहारा लेंगे। पंचायत के बाद गांव में एक मार्च निकाला गया। जिसमें ग्रामीणों से शराब आदि नशे की चीजों से बचने की अपील की गई। मार्च में शामिल ग्रामीणों ने गांव अवैध शराब बेचने वालों के घर जाकर उन्हें चेतावनी देते हुए अवैध काम बंद करने की बात कही। इस दौरान रवि जाटव, जिला पंचायत सदस्य सुमित, विनोद प्रेमी, विक्रम ठेकेदार, सचिन गुर्जर, रोहित भाटी, अमर जाटव, बृजमोहन जाटव, मोहन वाल्मीकि, राजू जाटव, बब्बू गुर्जर, रविंद्र राणा, सौरव भड़ाना आदि के साथ घाट चौकी इंचार्ज वीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed