फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The land was sold, a person became a delegate on the basis of a fake account

Meerut News: जमीन बेच दी, फर्जी खाते के आधार पर डेलीगेट बन बैठा व्यक्ति

Thu, 10 Oct 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 10 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
The land was sold, a person became a delegate on the basis of a fake account
शामली। गन्ना सहकारी समिति के चुनाव में हरड़ फतेहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने जमीन बेच दी। फर्जी खाते के आधार पर डेलीगेट बन गया। अब समिति का डायरेक्टर बन जाने की तैयारी कर रहा है। हरड़ फतेहपुर गांव के कंवरपाल समेत कई किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एडीएम को दिए शिकायती पत्र देकर में किसानों ने कहा कि गत तीन अक्तूबर को हरड़ फतेहपुर का डेलीगेट का चुनाव लाला लाजपत इंटर काॅलेज थानाभवन में हुआ। चुनाव चम्पी पत्नी राकेश ने लड़ा था। किसानों ने दावा किया कि चम्पी पत्नी राकेश ने गत 19 अप्रैल को 2023 को अपनी जमीन बेच दी थी। इसी भूमि के आधार पर फर्जी तरीके से खाता गन्ना सोसायटी में चलता रहा।
विज्ञापन

गन्ना समिति की ओर से सर्वे कराया गया, लेकिन सर्वे में भी चंपी का नाम नहीं काटा गया। शिकायत में अवगत कराया कि चंपी की कृषि भूमि का रिकाॅर्ड गन्ना सोसायटी में नहीं है। भूमि बेच दी गई है। जमीन का अमलदरामद अनूप सिंह पुत्र राजेश सैनी, ब्रजपाल निवासी नौजली के नाम दर्ज है। फिर भी फर्जी तरीके से नामांकन किया गया है। किसानों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर न्यायालय में वाद दर्ज कराने की चेतावनी है। एडीएम न्यायिक परमानंद झा ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरे पत्नी के नाम भूमि है नाम और मतदाता सूची में नाम है शामिल
हरड़ फतेहपुर से चुने गए डेलीगेट चंपी के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का नाम डेलीगेट पद के लिए मतदाता सूची में शामिल है। पत्नी के नाम ढाई बीघा भूमि दर्ज है। किसानों ने गलत शिकायत की है। थानाभवन गन्ना समिति के सचिव भास्कर ने बताया कि नामांकन पत्र में रजिस्टर में कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं गई है। फिर भी शिकायत कर्ता की जांच कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed