{"_id":"60de2a268ebc3ebc7846e789","slug":"the-killers-of-the-hospital-operator-are-being-searched-among-the-close-ones-meerut-news-mrt545435157","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबियों में ढूंढे जा रहे अस्पताल संचालक के हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीबियों में ढूंढे जा रहे अस्पताल संचालक के हत्यारे
विज्ञापन

मेरठ। अस्पताल संचालक यशपाल सिंह के हत्यारों को पुलिस उनके करीबियों में ही ढूंढ रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यशपाल सिंह के बेटों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि 82 साल के यशपाल सिंह का दुश्मन कौन होगा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस लगी है। पूरा शक है कि हत्याकांड को अंजाम देने में करीबियों का ही हाथ है।
बागपत रोड स्थित मलियाना पुलिस चौकी के पास यशपाल सिंह का अस्पताल से कुछ ही दूरी पर धर्मकांटा है। यहां वे रात को सोते थे। मंगलवार रात यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यशपाल की उम्र 82 साल थी। ऐसे में सवाल उठता है कि बुजुर्ग व्यक्ति को क्यों मारा है। पुलिस जांच में सामने आया कि अस्पताल से जुड़ा विवाद या फिर पुरानी रंजिश के चलते हत्या हो सकती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शक है कि वारदात में करीबियों का ही हाथ है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यशपाल के बेटे सहित अन्य लोगों से पूछताछ की है। यशपाल के बेटे अमित ने बताया कि मौजूदा अस्पताल संचालक से उनके पिता का विवाद हुआ था। यशपाल के बेटों ने अस्पताल खाली कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने अमित से कहा कि अभी अस्पताल खाली नहीं होगा। फिलहाल यथास्थिति बनाकर रखें। सभी बिंदु पर पुलिस जांच करने में लगी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।