फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Khaspur and Kharkhoda teams registered impressive victories

Meerut News: खासपुर व खरखौदा की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

Thu, 02 Jul 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The Khaspur and Kharkhoda teams registered impressive victories
अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा क्रिकेट महासंग्राम में विजयई खरखौदा टीम (आयोजक)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से खरखौदा ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट महासंगम के सेकंड राउंड में शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पहले मुकाबले में खासपुर और बधौली की टीम आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर खासपुर के कप्तान मधुर त्यागी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बधौली की टीम निर्धारित 10 ओवर में 57 रन ही बना सकी। जवाब में खासपुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टीम के मेंटोर अंकुर त्यागी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में खरखौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 136 रन का मजबूत स्कोर बनाया। विशाल पवार ने 57 रन की शानदार पारी खेली, जबकि उज्ज्वल त्यागी ने अंतिम ओवरों में नाबाद 20 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगला की टीम पूरी पारी भी नहीं खेल सकी और ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी में ललित त्यागी ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंत्योदय फाउंडेशन के संस्थापक आर्यन त्यागी, कुशाग्र त्यागी, मन्नू त्यागी, अभय, हिमांशु, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed