फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the junior doctor counted the achievements of the former principal

जूनियर डॉक्टरों ने पूर्व प्राचार्य की उपलब्धियां गिनाईं

Sun, 17 May 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
the junior doctor counted the achievements of the former principal
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के स्थानांतरण से जूनियर चिकित्सक नाराज हैं। उन्होंने शनिवार को बैठक करके प्राचार्य की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस तरह स्थानांतरण मनोबल गिराने वाला है।
विज्ञापन

जूनियर चिकित्सकों का कहना है कि पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल में ही डेढ़ सौ करोड़ का सुपर स्पेशलिटी बनकर तैयार हुआ। उच्चतर नेत्रालय की स्थापना में योगदान दिया। प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की स्थापना हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एकमात्र बर्न यूनिट तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त एमसीआई मानक पूर्ण करने के लिए तीन नए लेक्चर हॉल तथा एक केंद्रीय पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने तमाम उपलब्धियों का जिक्र किया। उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया है। जिसमें उनकी उपलब्धियों का जिक्र है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम चार बजे आईएमए पूर्व प्राचार्य का सम्मान करेगी। डॉ. आरसी गुप्ता के स्थान पर डॉ. एसके गर्ग को प्राचार्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed