{"_id":"671d71ec8c3902c0380ba4f7","slug":"the-jeweler-used-to-run-casinos-in-many-hotels-of-the-city-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123557-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आभूषण व्यापारी शहर के कई होटलों में खिलाता था कैसीनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आभूषण व्यापारी शहर के कई होटलों में खिलाता था कैसीनो
विज्ञापन
होटल हारमनी इन की जांच में भी सामने आ रहा है नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। होटल हारमनी इन में योगेश नाम के एक आभूषण व्यापारी का नाम सामने आ रहा है। बताया गया है कि गर्ग उर्फ टम्मी ने पार्टी का आयोजन किया। यह पुलिस की जांच में सामने आया है। इसके अलावा शहर के अन्य होटलों में भी इसने पार्टी कई बार आयोजित की है। अब तक कहां-कहां पार्टी का आयोजन किया है। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो नवीन अरोड़ा के व्यवहार से अफसर से नाराज हैं। उनका मानना है कि नवीन जान बूझकर सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस कोर्ट से उनकी अंतरिम जमानत रद्द कराने पर भी विचार कर रही है। उनके पास अभी एक सप्ताह का समय है। जांच में यह भी सामने आया कि शहर में एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) लगाने वाले भी कैसीनो में शामिल हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि
फूलबाग कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी कुंवर सिंह, कांस्टेबल अमित और मृदुल को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच जारी है, किसी अन्य का नाम सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।