फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of outstanding payment heated up in the meeting of sugarcane committee

Meerut News: गन्ना समिति की बैठक में गरमाया बकाया भुगतान का मुद्दा

Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The issue of outstanding payment heated up in the meeting of sugarcane committee
रोहटा। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना में बैठक में बकाया भुगतान पर रोष जताया। संवाद
रोहटा। सहकारी गन्ना समिति मलियाना की सामान्य निकाय की बैठक समिति परिसर में आयोजित की गई। जिसमें चीनी मिलों पर देय बकाया गन्ना भुगतान, कीटनाशक दवाइयां पर अनुदान, गन्ने की नई स्वीकृत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने आदि मुद्दों पर जोर शोर से चर्चा हुई। बिजेंद्र प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों को अतिरिक्त सट्टे की पर्चियां समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। डायरेक्टर संजीव द्वारा सलारपुर में खाद गोदाम रास्ता छोटा होने के कारण अन्य जगह खाद गोदाम बनाने कि मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि समिति क्षेत्र के अधिकतर गोदाम पर कीटनाशक, यूरिया, डीएपी, उपलब्ध न होने के कारण बंद पड़े हैं। गोदाम के लाइसेंस भी जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे किसानों को डीएपी व यूरिया खाद लेने के लिए 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मलियाना गन्ना समिति के गोदाम में आने के लिए विवश होना पड़ता है। बैठक में मांग की गई की कि जो गोदाम बंद पड़े हैं। उनके लाइसेंस जारी कर जल्द उन्हें चालू कराया जाए।
विज्ञापन

बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि गन्ने की फसल में कीट फैलना शुरू हो गया है। इसके लिए चीनी मिले निःशुल्क कीटनाशक का स्प्रे फसल पर कराए। गन्ना डायरेक्टर आनंद शर्मा ने कृषि यंत्र और स्प्रे मशीन छूट पर किसानों को देने की मांग की। विनोद प्रधान टिमकिया ने ह्यूम पाइप 50 प्रतिशत की छूट पर देने की मांग की गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मलियाना जगदीप गुप्ता ने किसानों को बताया कि वह गन्ने की केवल स्वीकृत प्रजातियों की बुवाई करें और रोग ग्रस्त गन्ना प्रजाति 0238 की कतई बुवाई न करें अस्वीकृत गन्ने की बुवाई न करे।
विज्ञापन

उपसभापति टीकम सिंह ने समिति कार्यालय में किसानों के लिए शौचालय बनवाने, नल लगवाने की मांग रखी। संचालन नवीन सांगवान ने किया। सामान्य निकाय की बैठक में पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह, टोनी डायरेक्टर, अजयवीर, पंडित डोरीलाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed