फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the intermediate student henging out of the tree behind the house, he missed from afternoon

दोपहर से था लापता, घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला इंटर के छात्र का शव

Mon, 07 Sep 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
the intermediate student henging out of the tree behind the house, he missed from afternoon
बहसूमा(मेरठ)। गांव मीरपुर खुर्द में 12वीं कक्षा के छात्र का शव मकान के पीछे गन्ने के खेत में पेड़ पर लटका मिला। छात्र रविवार दोपहर एक बजे से लापता बताया गया है। वहीं शाम को घटना का पता लगने के समय ही बदमाशों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग की भी चर्चा लेकिन पुलिस इसे इससे इंकार कर रही है। वहीं मृतक के परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे मीरपुर खुर्द निवासी विक्रांत(17) पुत्र स्व. भोलेराम कक्षा 12 का छात्र था। वह रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद करीब एक बजे खेत पर पानी चलाने गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। उनके मकान के पीछे गन्ने के खेत हैं। देर शाम को खेताें में बदमाश होने का शोर मचा। इस दौरान गन्ने के खेत में कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाशो द्वारा छात्र की हत्या का भी शोर मचा। इसके बाद परिजन गन्ने के खेत में तलाश में घुसे तो उन्हें यूके लिपटिस के पेड़ पर शव लटका मिला। शव को देख बड़ा भाई शिवकांत फफक फफक रोने लगा। शव को नीचे उतारा गया, इसी दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजन अब पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि छात्र की हत्या हुई है। हालांकि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है व ना ही किसी के खिलाफ कोई शक जताया है। उधर, थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को देख ऐसा लग रहा है, जैसे कई घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने संभ्रात लोगाें को बुलवाकर पोस्टमार्टम कराने की बात कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में ही डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed