फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The institution will connect one lakh people for water conservation

जल संरक्षण के लिए एक लाख लोगों को जोड़ेगी संस्था

Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The institution will connect one lakh people for water conservation
जल संरक्षण के लिए एक लाख लोगों को जोड़ेगी संस्था
विज्ञापन

मेरठ। जल संरक्षण पर काम करने के लिए शहर के गणमान्य एक साथ जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए द ग्रोइंड पीपल संस्था ने कार्ययोजना तैयार की है। जिला पंचायत सभागार में हुई प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्ष अदिति चंद्रा ने बताया कि 22 मार्च (विश्व जल दिवस) तक हर दिन ‘जल आंदोलन’ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख परिवारों को इस आंदोलन में जोड़ने का लक्ष्य है।

दीवान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एचएम राउत ने कहा कि स्कूलों से इसका बीड़ा उठाकर घर-घर तक लेकर जाएंगे। बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताने के लिए वीडियो बनाकर दिखाया जाएगा। वहीं, जल सरंक्षण पर स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि धरती के शृंगार को बनाए रखने के लिए पानी का बचा रहना जरूरी है। एमआइइटी के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल ने कहा कि हर घर में रेन वाटर हार्वेंस्टिंग का होना जरुरी है। हमें जल संरक्षण की शुरुआत अपने घर से करनी होगी। वहीं, भाजपा के महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी ने भी इस अभियान को सफल बनाने में मदद का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर निगम और जल निगम को भी समस्या के बारे में बताएंगे। इसके अलावा जागरूक नागरिक एसोसिएशन से जुड़े और पूर्व आईएएस प्रभात राय ने कहा कि हमारी संस्था ने अभी तक शहर में 100 से अधिक रेन वाटर हार्वेंस्टिंग लगाए, लेकिन ये कम है। अभी इसके लिए और प्रयास कर शहर को बचाना होगा। इस मौके पर बीआईटी ग्लोबल स्कू ल के डायरेक्टर संदीप रायजादा ने अपने स्कूल में जल के लिए लोगो प्रतियोगिता कराने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed