फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the infromation flash on one click like aadhar card

अब एक क्लिक पर आधार कार्ड की तरह मिलेगी पशु के बारे में जानकारी

Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
the infromation flash on one click like aadhar card
सरधना(मेरठ)। सरकार द्वारा पशुओं का पंजीकरण कर टैग लगाया जा रहा हैं। बिना टैग के पशुपालक को अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। जिसमें टीकारकण से लेकर पशुओं की खरीद फरोख्त तक शामिल हैं। किसानों के बनने वाले क्रेडिट कार्ड की तरह अब पशुपालकों के भी पशुधन की कीमत अनुसार क्रेडिट कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन

सरधना के पशु चिकित्साधिकारी डा. जयप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन का फेज वन एक अगस्त से शुरू हुआ है तथा दूसरा फेज 31 मई 2021 तक चलेगा। वहीं इस बार अक्तूबर माह में पशुओं में खुरपका-मुंहपका का टीकाकरण कराया जाएगा। जिन पशुओं का पंजीकरण नहीं होगा, उनको टीका नहीं लगाया जाएगा। पशु पंजीकरण में अब आधार कार्ड की तरह ही पशु संबंधित पूरी जानकारी दर्ज होगी। जिसमें उम्र, नस्ल व दूध सहित तमाम जानकारियां होंगी। इसी के आधार पर पर भविष्य में पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी था पशुधन क्रेडिट कार्ड भी पंजीकरण के बाद ही बन सकेंगे। वहीं पशुधन चोरी होने की स्थिति में भी तहरीर के लिए पंजीकरण कार्ड की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed