{"_id":"5939244c4f1c1b366e9c7ed1","slug":"the-infamous-abhishek-spoke-i-want-to-kill-three-people-these-are-the-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात अभिषेक बोला, मुझे तीन लोगों की हत्या करनी हैं, ये रहे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात अभिषेक बोला, मुझे तीन लोगों की हत्या करनी हैं, ये रहे नाम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 08 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
कुख्यात अभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर लूट के बाद गोलियां बरसाकर भागते दबोचे गए लुटेरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कुख्यात अभिषेक उर्फ बब्बू बोला कि ब्रह्मपुरी में उसे हत्या करनी हैं। पूछताछ में उसने कमल वर्मा समेत तीन लोगों के नाम बताए, जो उसके टारगेट पर हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी मानसिंह चौहान व सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने एसपी सिटी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें तीनों आरोपी अभिषेक उर्फ बब्बू निवासी ब्रह्मपुरी, शकील निवासी पांची चांदीनगर, बागपत और धर्मेंद्र कुमार निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी सिटी ने बताया कि मंगलवार रात तीनों आरोपी हथियारों से लैस होकर दिल्ली रोड पर बड़ी वारदात करना चाहते थे। वहीं लोगों ने तीनों आरोपियों से मुकाबला किया तो उन्होंने गोलियां बरसा दीं। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मलिक थाना पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बहादुर लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार आरोपियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि उनको ब्रह्मपुरी में तीन और लोगों की हत्या करनी हैं।
विज्ञापन
भाई की हत्या का लेना है बदला
पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने बताया कि 26 नवंबर को ब्रह्मपुरी में कंफैक्शनरी व्यापारी विशाल उर्फ राजू वर्मा की हत्या की थी। क्योंकि राजू ने उसके भाई की हत्या के दौरान रैकी की थी। उसको भाई को कमल वर्मा ने मारा है, जो फिलहाल जेल में बंद है। कमल के साथ दो ओर लोग थे, जो ब्रह्मपुरी के हैं। जेल से बाहर आकर मुकीम गैंग के शूटर शकील और धर्मेंद्र को भी उसने शामिल किया हुआ है।
विज्ञापन
उगलवा नहीं सकी पुलिस
तीनों आरोपी हथियार लेकर कहां जा रहे थे, इसके बारे में पुलिस उनसे नहीं उगलवा सकी। प्रेसवार्ता के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों से काफी पूछताछ की है। आरोपी शराब के नशे में धुत थे। बाइक व तीनों तमंचे कब्जे में लिए हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/