फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The increasing traffic jam on the Meerut-Baraut road has become a problem, with overloaded trucks being the reason.

Meerut News: मेरठ–बड़ौत मार्ग पर बढ़ता जाम बना मुसीबत, ओवरलोड ट्रक बने कारण

Thu, 04 Dec 2025 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
The increasing traffic jam on the Meerut-Baraut road has become a problem, with overloaded trucks being the reason.
रोहटा। मेरठ बड़ौत रोड पर गांव रोहटा में मुख्य बाजार में जाम में लगी वाहनों की कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा में जाम की समस्या दिन पर दिन गंभीर होती जा रही है। सुबह हो या शाम सड़क पर रेंगते वाहनों की अंतहीन कतारें अब रोजमर्रा का हिस्सा बन गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम स्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद यातायात को सुचारू कराने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है।
व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ रही है। ग्राहक आधे रास्ते से ही लौट जाते हैं। जहां पहले दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ रहती थी, वहीं अब दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड ट्रक और भारी वाहन इस जाम की मुख्य वजह हैं। तय सीमा से अधिक माल लेकर चलने वाले यह वाहन न केवल सड़क को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि पूरे मार्ग की गति को भी थाम देते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और पुलिस को सक्रिय किया जाए ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रोजमर्रा की जिंदगी और व्यापार दोनों पर गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed