फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The in-laws demanded a car from the woman; a police complaint has been filed.

Meerut News: ससुराल वालों ने महिला से मांगी कार, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
The in-laws demanded a car from the woman; a police complaint has been filed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मोहनपुरी निवासी तनु बंसल ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि कार की मांग पूरी न कर पाने पर उसे घर से निकाल दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
तनु बंसल ने बताया कि उनकी शादी कैलाशपुरी गांधी आश्रम निवासी शुभम गर्ग के साथ हुई थी। शुभम रेलवे में लोको पायलट है। तनु का आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले क्रेटा कार की मांगने करने लगे। यह मांग पूरी न होने पर पति शुभम, ससुर सतीश गर्ग, सास रीता, ननद गुंजन व ननदोई आकाश ने उसे प्रताड़ित किया। आरोप है कि कई बार ननदोई ने उसके साथ अभद्रता भी की।
विज्ञापन

तनु के अनुसार गत 16 अप्रैल को आरोपियों ने मारपीट कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उसने मोबाइल पर परिजनों को सूचना दी। वह उसे मायके ले आए थे। इसके बाद ससुराल वालों ने कार नहीं देने पर घर पर रखने से मना कर दिया। महिला ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed