फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The in-charge wrote a letter to remove illegal encroachment in front of the CHC.

Meerut News: सीएचसी के सामने अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रभारी ने लिखा पत्र

Wed, 03 Dec 2025 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
The in-charge wrote a letter to remove illegal encroachment in front of the CHC.
सीएचसी के बाहर हुआ अवैध अतिक्रमण स्रोत संवाद
अमर उजाला में मंगलवार के अंक में उठाया गया था मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की सीएचसी परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण की खबर अमर उजाला में मंगलवार के अंक में प्रकाशित होते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएचसी प्रभारी ने नगर पंचायत को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये पानी की तरह खर्च कर रही है। इसके बावजूद सीएचसी परिसर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सीएचसी परिसर की पीछे की ओर दीवार टूटी होने से ऑक्सीजन प्लांट खतरे में है। वहीं आगे की ओर कुछ लोग अवैध अतिक्रमण को लेकर आपस में विवाद कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से लेकर जिलाधिकारी तक की गई है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर सभी नियमों को दरकिनार कर प्रतिबंधित कार्य किया जा रहे हैं। अतिक्रमण करने वाले लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही सबमर्सिबल तक लगा दिए हैं। इसमें न तो सीएचसी प्रभारी और न हीं नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस खबर को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। बुधवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी ने सीएचसी के बाहर मुख्य मार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत को पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि सीएचसी के बाहर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया जा रहा है। सरकारी कैंपस पर हुए अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed