फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The imaginary world of social sites is distancing children from society

Meerut News: बच्चों को समाज से दूर कर रही सोशल साइटों की काल्पनिक दुनिया

Fri, 16 Jan 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The imaginary world of social sites is distancing children from society
राजकीय इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ स्रोत कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दाैरान मनोविशेषज्ञों ने दी जानकारी
विज्ञापन

दवाई और काउंसिलिंग से संभव है मानसिक रोगों का इलाज
उदासी, घबराहट, शरीर में कंपन, अधिक भूख लगना मुख्य लक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और किशोरावस्था में आने वाली मानसिक समस्याओं की पहचान व समाधान की जानकारी देना रहा।
प्रधानाचार्य एवं चिकित्सक टीम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय प्यारेलाल शर्मा से डॉ विभा नागर एवं साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार ने की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अमित कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 12 से 18 वर्ष की आयु में बच्चे मानसिक रूप से अत्यंत संवेदनशील होते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया को भी एक गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि सोशल साइटों की काल्पनिक दुनिया बच्चों को परिवार, रिश्तेदारों और समाज से दूर कर रही है, जिससे मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विभा नागर ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआत में इनकी पहचान नहीं हो पाती, लेकिन समय के साथ समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि संभालना कठिन हो जाता है। मानसिक रोगों का इलाज दवा और काउंसलिंग दोनों से संभव है। यदि शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो अवसाद जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

साइकोलॉजिस्ट डॉ. विनीत शर्मा ने बच्चों में दिखने वाले मानसिक लक्षणों जैसे अत्यधिक शरारत, उदासी, घबराहट, शरीर में कंपन, अधिक भूख लगना और सांस लेने में कठिनाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, बैग और पेन वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाएं कीर्ति, हेमलता, पूजा, आरती सहित यीशु चौहान, धर्मवीर सिंह, वीर सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग

राजकीय इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ स्रोत कॉलेज

राजकीय इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में जानकारी देते विशेषज्ञ स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed