फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The husband along with his friend committed brutality, beat her with a bat and threw her out of the house.

Meerut News: दोस्त के साथ मिलकर पति ने की हैवानियत, बैट से पीटकर घर से निकाला

Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
The husband along with his friend committed brutality, beat her with a bat and threw her out of the house.
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर हैवानियत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता को पति ने बैट से पीटकर घर से निकाल दिया है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर अब ब्रह्मपुरी एएसपी अंतरिक्ष जैन मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति लोडिंग वैन चलाता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वे उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले उसके पति ने अपने एक दोस्त को घर पर बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि पति और उसके दोस्त ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। इसे वायरल करने की धमकी दी गई। पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में ब्रह्मपुरी एएसपी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed