फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the house roof fall down, family save

बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार बचा

Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
the house roof fall down, family save
छुर में मकान की छत गिरने की जानकारी देता मकान मालिक साबू - फोटो : SARDANA
बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार बचा
विज्ञापन

- सरधना क्षेत्र के छुर गांव का मामला
सरधना। छुर गांव में बुधवार अल सुबह मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। हालांकि सभी बच निकले। पीड़ित मकान मालिक ने एसडीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

छुर गांव में साबू पुत्र बशीर का कच्चा मकान हैं। परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। जिसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। मंगलवार को दिन में हुई बारिश के बाद उसके मकान में सीलन आ गई। सुबह साबू मजदूरी पर चला गया। घर में उसकी पत्नी गुलशन, पुत्र राहिल, भतीजी शमा परवीन व भतीजा गुड्डू बैठे हुए थे। इसी बीच मकान की छत से मिट्टी गिरने लगी। गुलशन को छत गिरने का आभास हुआ तो वह सभी बच्चों को लेकर तुरंत बाहर निकल आई। उसके निकलने के कुछ ही देर बाद छत भर-भराकर गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पडे़। उन्होंने मशक्कत करते छत का मलबा हटाया, लेकिन तब तक उसके नीचे दबकर अंदर रखा कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो चुका था। साबू ने इस मामले में तहसील में शिकायती पत्र देकर तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed