फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the house destroy, the mother and daughter drowned in the mahal villege

महल गांव में मकान गिरा, मॉ बेटी मलबे में दबे

Tue, 30 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
the house destroy, the mother and daughter drowned in the mahal villege
मेरठ----महल गांव में गिरा मकान - फोटो : LAWARD
महल गांव में मकान गिरा, मां-बेटी मलबे में दबे
विज्ञापन

लावड़। महल गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का कच्चा मकान बारिश के बाद निकली धूप के चलते भरभरा कर गिर गया। जिससे मां-बेटी मलबे में दब गए। उनकी चीख सुनकर मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को सकुशल बाहर निकाला।

महल गांव निवासी इस्तेकार चक्की चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह सोमवार को दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसकी पत्नी सोनी व बेटी हमजा घर के अंदर थे। इसी बीच अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया और दोनों मलबे में दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े। किसी तरह ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। हालांकि दोनों मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। लावड़ पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

मेरठ----महल गांव में मकान गिरने के बाद घायल मॉ बेटी

मेरठ----महल गांव में मकान गिरने के बाद घायल मॉ बेटी- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed