फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The holiday of Muharram will be on August 20 on the order of DM K.Balaji in Meerut

मेरठ: चंद्रदर्शन के कारण 19 नहीं 20 अगस्त को होगा मोहर्रम, आज खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, डीएम ने बदला अवकाश

Wed, 18 Aug 2021 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Aug 2021 10:54 PM IST
सार

मेरठ में डीएम के. बालाजी ने मोहर्रम का त्योहार 20 अगस्त को मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
The holiday of Muharram will be on August 20 on the order of DM K.Balaji in Meerut
डीएम के. बालाजी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से सार्वजनिक अवकाशों की सूची में मोहर्रम का अवकाश 19 अगस्त लिखा गया है। हालांकि मोहर्रम, ईद उल-फितर, बकरीद, बारावफात के त्योहार चंद्र दर्शन के आधार पर तय होते हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के. बालाजी ने मोहर्रम का त्योहार 20 अगस्त को मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते आज यानी गुरुवार को सभी स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। मोहर्रम का अवकाश 20 अगस्त को घोषित किया गया है।

विज्ञापन


वहीं दीवानी न्यायालय में जिला जज मेरठ दिनेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को मोहर्रम का अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्व में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम की छुट्टी 19 अगस्त को थी, लेकिन अब यह 20 अगस्त में पड़ने के कारण शुक्रवार को अवकाश रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed