फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hepatitis c: the highest attack of hepatitis c is in meerut, muzaffarnagar and hapur

हेपेटाइटिस सी: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ में इस रोग का सबसे ज्यादा हमला, ऐसे करें रोकथाम

Wed, 20 Nov 2019 01:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Hepatitis c: the highest attack of hepatitis c is in meerut, muzaffarnagar and hapur
हेपेटाइटिस डे - फोटो : SELF

हेपेटाइटिस-सी का सबसे ज्यादा हमला वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले में हो रहा है। यह खुलासा जिला अस्पताल में चल रहे वेस्ट यूपी के एकमात्र हेपेटाइटिस सी क्लीनिक में करीब तीन साल में स्क्रीनिंग के लिए आए 8083 मरीजों पर की गई स्टडी में हुआ है। इनमें से चार हजार मरीज हेपेटाइटिस सी के मरीज निकले हैं, जिनमें से 2913 मरीजों का इलाज किया गया है, बाकी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


इस क्लीनिक को संचालित करने वाले इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विद्आउट बॉर्डर की टीम ने इलाज केसाथ लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया है। पहले चरण में तीनों जिलों के 18 गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमें जिला मेरठ में शाहपुर, अकबरपुर, बहरोरा, बहसूमा और किठौर में यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन


वहीं जिला मुजफ्फरनगर में हुसनैपुर बोपारा और पुरबालियान गांव में और जिला हापुड़ में बझेड़ा कला, मानकचौक, सैना, हरनाथपुरकोटा, भरना, गोहरा आलमगीर पुर, राजपुरा, रतुपुरा, मुरादपुर, मुबारिकपुर, हाजीपुर में अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए मरीजों का पंजीकरण बंद
अब इस हेपेटाइटिस-सी क्लीनिक में नए मरीजों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। सिर्फ पुराने मरीजों का इलाज चल रहा है। इनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया गया है। अभी तक डॉक्टर्स विद्आउट बॉर्डर की टीम मरीजों का निशुल्क इलाज कर रही है। जिसके बाद यह टीम यहां से चली जाएगी। पंजीकरण बंद किए जाने से मरीज परेशान हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा टेकओवर
इस क्लीनिक को स्वास्थ्य मंत्रालय टेकओवर करेगा, तो ही इसे फिर से शुरू किया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इसका बड़ा केंद्र बनाए जाने की बात चल रही है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी क्लीनिक की शुरुआत 25 जनवरी 2017 में हुई थी। इस क्लीनिक में तीन डॉक्टर, तीन नर्स, तीन काउंसलर, दो लैब टेक्नीशियन समेत 25 लोगों का स्टाफ है।

जिला अस्पताल के कमरा नंबर 17 में चल रहे इस क्लीनिक के इंचार्ज डॉ. हेमंत ने बताया कि इन गांवों के अलावा अन्य गांवों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे बहुत मरीज हैं जो क्लीनिक तक नहीं पहुंच पाए होंगे। जो स्टडी की गई है, वह उन मरीजों की है जो इलाज के लिए जिला अस्पताल आए थे।

यह है हेपेटाइटिस-सी
हेपेटाइटिस-सी को काला पीलिया भी कहते हैं। यह एक संक्रामक रोग है, जो हेपेटाइटिस-सी वायरस एचसीवी की वजह से होता है और यकृत को प्रभावित करता है। यह वायरस रक्त से रक्त के संपर्क द्वारा फैलता है। इलाज और देखभाल से यह ठीक हो जाता है।

हेपेटाइटिस सी के मरीज दो प्रकार केहोते हैं, एक वह हैं जिनमें पूरी तरह से वायरस फैल चुका है, उन्हें हेपेटाइटिस का मरीज माना जाता है, दूसरे ऐसे होते हैं जिनकेब्लड में हेपेटाइटिस के वायरस होते हैं, लेकिन आसानी से लक्षण का पता नहीं चल पाता है। इन्हें हेपेटाइटिस कैरियर कहा जाता है। इन्हें हेपेटाइटिस की दिक्कत तो नहीं होती, लेकिन इनका ब्लड दूसरे व्यक्ति को चढ़ाने पर यह वायरस तेजी से इंफेक्शन करता है।

ऐसे करें रोकथाम

  • नई सुई और सिरिंज इस्तेमाल करें।
  • रेजर, ब्लेड या अन्य धारदार निजी सामानों की साझेदारी न करें।
  • टैटू गुदवाने या नाक-कान छिदवाने में हमेशा नई सूई का इस्तेमाल करें।
  • दूसरे लोगों के खून संपर्क में आने से बचें, संपर्क होने की दशा में साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed