Meerut: सड़क पर दंपती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बोनट पर लटकी पत्नी, सरेआम पति की की पिटाई, वीडियो वायरल
मेरठ में कचहरी और पुलिस लाइन के सामने पति-पत्नी के बीच सड़क पर आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी ने सरेआम पति की पिटाई कर दी। राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और रिपोर्ट दर्ज की।
विस्तार
मेरठ में कचहरी और पुलिस लाइन के सामने सोमवार दोपहर एक दंपती के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति की सरेआम पिटाई कर दी। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election 2025: RLD का अकेले मैदान में उतरने का एलान, BJP में खलबली, जयंत चौधरी को मनाने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली ईशु की शादी चार महीने पहले दिल्ली रोड परतापुर निवासी दिनेश से हुई थी। दोनों के बीच विवाद के चलते पहले से ही अलगाव चल रहा है और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।
घटना के दौरान पत्नी ने पहले कचहरी के सामने पति को देख लिया। कहासुनी के बाद उसने पति पर हाथ छोड़ दिया। पति उसे समझाते हुए पुलिस लाइन की ओर ले जाने लगा, लेकिन रास्ते भर पत्नी मारपीट करती रही।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर महिला की डाॅक्टरी कराई। उसके शरीर पर चोटें मिलीं। महिला ईशु की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
