{"_id":"66f4b053e15e20e5cc02c8b6","slug":"the-heat-is-troubling-patients-suffering-from-fever-and-infection-are-increasing-meerut-news-c-14-1-mrt1001-664078-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सता रही गर्मी... बढ़ रहे बुखार-इंफेक्शन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सता रही गर्मी... बढ़ रहे बुखार-इंफेक्शन के मरीज
विज्ञापन
मेरठ। पिछले दिनों लगातार बारिश से सुहाना हुआ था, गर्मी कम हुई थी, लेकिन अब फिर से उमस बढ़ गई। नतीजतन, मौसम का यह बदलाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। इससे बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ी है। इक्का-दुक्का डेंगू के मरीज भी आ रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में बुधवार को 4329 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादा संख्या खांसी-जुकाम, बुखार और गले के इंफेक्शन वाले थे। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि इस मौसम में खानपान में लापरवाही बीमार कर देती है। अगर तबीयत ठीक नहीं है तो फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। बासी खाना न खाएं। सड़क किनारे खाने से बचें। गला खराब, खांसी-जुकाम है तो गुनगुना पानी पीते रहें और गरारे करें। बुखार अगर ठीक न हो रहा हो तो चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
सीसीएसयू के छात्र नेता विनीत चपराना ने सीएमओ से शिकायत कर डेंगू की जांच का शुल्क 600 रुपये निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही अधूरे मानकों पर चल रहे लैब और निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की मांग की है।