फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The ground resounded with cheers as Hanuman burned Lanka.

Meerut News: हनुमान ने की लंका दहन पर जयकारों से गूंजा मैदान

Sun, 28 Sep 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
The ground resounded with cheers as Hanuman burned Lanka.
दौराला- रामलीला मंचन देखने उमड़ी भीड़। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के सर श्रीराम इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर चल रही रामलीला में कलाकारों ने लंका में हनुमान की माता सीता से भेंट, अक्षय वध और लंका दहन का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष ओंकार चौधरी ने बताया कि रामलीला मंचन का शुभारंभ अतिथि दौराला के सभासदों ने फीता काटकर किया। कलाकारों ने मंचन में हनुमान की माता सीता से भेंट दिखाई, जिसे देखकर श्रोता भावविभोर हो गए। भूखे होने के कारण हनुमान अक्षय वाटिका में पेड़ से फल खाने लगते हैं और पेड़ उखाड़ने लगते हैं। जानकारी मिलने पर रावण का पुत्र अक्षय पहुंचा और हनुमान व अक्षय के युद्ध का मंचन किया, जिसमें अक्षय का हनुमान ने वध कर दिया। लंका दहन का मंचन किया गया। मंच का संचालन प्रदीप भारद्वाज ने किया। इस दौरान भूपेंद्र अहलावत, अमर शर्मा, अखिल, सुनील, राकेश, आशु, संजय, मोंटू, जगबीर, रोहित, खालिद, राहुल, दीपक, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

दौराला- रामलीला मंचन देखने उमड़ी भीड़। स्रोत : आयोजक

दौराला- रामलीला मंचन देखने उमड़ी भीड़। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed