फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The groom garland 200 and 50 new notes

दूल्हों की मालाओं में सज रहे 200 और 50 के नए नोट, जनता की जेब से दूर

Tue, 28 Nov 2017 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Nov 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
The groom garland 200 and 50 new notes
दूल्हे की माला में सजे नए नोट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। आपने शायद 50 रुपये का नया नोट देखा भी नहीं होगा या 200 का नया नोट हाथ में नहीं लिया होगा। लेकिन माला बनाकर नोट बेचने वालों के लिए इन नोटों की कोई कमी नहीं है। शहर के बाजार में इन नोटों की माला खूब मिल रही है। दूल्हों के लिए बनने वाली इन मालाओं में इस तरह के नोट खूब लगाए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जहां अधिकतर बैंकों में उपभोक्ताओं को नए नोट न होने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ माला बनाने वालों के पास नोटों की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


शहर की एसबीआई चेस्ट ब्रांचों में तीन सप्ताह पूर्व 200 के नोटों की करेंसी आ गई थी। कुछ दिन पूर्व 50 के नए नोट भी आ गए। कैंट स्थित एसबीआई ब्रांच के एजीएम ने दावा किया था कि उनकी चेस्ट ब्रांच से जुड़े शहर के 36 बैंकों को नई करेंसी के 10-10 पैकेट भेजे गए हैं। एक खाताधारक को 10 से ज्यादा नोट नहीं दिए जाने थे। लेकिन ये नोट बैंकों में कब पहुंचे और कब खत्म हो गए, लोगों को इसका पता ही नहीं चला। 50 के नोटों की जानकारी तो किसी को मिली तक नहीं। शादियों का सीजन है, लोग भी चाहते हैं कि शगुन नए नोट से दिया लाए। नए नोट की चाहत में बैंक जाते हैं तो पता चलता है कि नोट खत्म हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : पांच लाख की पुरानी करेंसी सहित युवक दबोचा, बैंक कर्मचारी से थी सेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

मालाओं में लगे तो कैसे मिलें

The groom garland 200 and 50 new notes
नए नोटों की माला - फोटो : अमर उजाला

नए नोट देखने हैं तो शहर के गुदड़ी बाजार, पीएल शर्मा रोड स्थित कई दुकानों पर जाइये जहां ये नोट मालाओं में  मिलेंगे। यहां इसके रेट भी खूब वसूले जा रहे हैं। 200 के नोटों की पूरी गड्डी की माला लेनी है तोे उसका  रेट 21 हजार है। इसमें बीच में दूसरे नोट भी लगेंगे। तो 50 के नोट की माला साढ़े पांच हजार की मिलेगी। इन दिनों लोगों में 50 और 200 के नोटों का ज्यादा क्रेज है। सवाल उठता है कि जब आम लोगों को ये नोट नहीं मिल पा रहे तो नोटों की माला बनाने के लिए कहां से आ गए ?

करेंसी होती है नष्ट
माला बनाने में नोट को स्टेपल किया जाता है। कहीं पिन ठोंके जाते हैं तो कहीं से नोटों को चिपकाया जाता है। नोटों को मोड़ तरोड़ कर माला में बींधा जाता है। इससे भारतीय मुद्रा नष्ट होती है। रिजर्व बैंक के नियमानुसार नोटों को स्टेपल तक नहीं किया जा सकता है। 

कोट
रीजनल मैनेजर एसबीआई राजेश कुमार ने बताया कि अपने रीजन की सभी ब्रांचों में नए नोट भेजे गए हैँ ओर वहां से मिल रहे हैं। प्रबंधकों से कहा गया है कि वे प्रयास करें कि थोडे़ नोट अधिक से अधिक ग्राहकों को मिलें। दरअसल इनकी मांग बहुत अधिक है इसी वजह से सभी को मिल पाना संभव नहीं है। सप्लाई बढ़ने पर सभी तक नोट पहुंच जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed