{"_id":"6743e0fea0d0908a3506aab8","slug":"the-groom-climbed-on-the-moving-vehicle-in-film-style-beat-the-driver-meerut-news-c-72-1-smrt1021-125006-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूल्हा फिल्मी स्टाइल में चलती गाड़ी पर चढ़ा, चालक को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूल्हा फिल्मी स्टाइल में चलती गाड़ी पर चढ़ा, चालक को धुना
विज्ञापन
मेरठ। गले में नोटों की माला पर टाटा ऐस गाड़ी के चालक ने झपट्टा मारा तो दूल्हा फिल्मी हीरो की तरह पीछा कर चलती गाड़ी पर चढ़ गया। खिड़की के रास्ते अंदर घुसा और गाड़ी रुकवाकर चालक को धुन दिया। चालक ने माफी मांगी तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है।
परतापुर बाईपास स्थित डूंगरावली गांव निवासी देवकुमार पुत्र सुभाष की बरात शनिवार सुबह गगोल के पास अच्छरोंडा गांव जा रही थी। घुड़चढ़ी के बाद रवाना होने से पहले बरात गांव के बाहरी छोर स्थित मंदिर पर पहुंची। गाड़ी में बैठने से पहले दूल्हा सुभाष मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान वहां से टाटा ऐस गाड़ी में कपड़ा लेकर चालक गुजर रहा था। आरोप है कि चालक ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला पर झपट्टा मारा, लेकिन माला उसके हाथ नहीं लगी।
आरोपी ने अपनी गाड़ी तेज रफ्तार में दौड़ा दी। बाइक पर गैस सिलिंडर लेकर जा रहे गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ दूल्हे ने आरोपी का पीछा किया। इसके बाद जो हुआ, उसकी क्षेत्र मेें चर्चा हो रही है। पिटाई करने के बाद आरोपी चालक को एक ढाबे पर बैठा लिया। कुछ लोग पुलिस को सूचना देने की कहने लगे तो आरोपी चालक गिड़गिड़ाने लगा। उसने कहा कि नोटों की माला छीनने का कोई इरादा नहीं था। उसका हाथ गाड़ी से बाहर निकला था। हाथ गलती से दूल्हे की माला से टकरा गया। गांव के बुजुर्गाें के कहने पर चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
-- --
मेरठ के दूल्हे से गलत पंगा ले लिया
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो लोग कमेंट करने लगे। कुछ लोग दूल्हे की फिटनेस की तारीफ करने लगे। कई लोग आरोपी चालक पर कमेंट करने लगे कि मेरठ के दूल्हे से गलत पंगा ले लिया। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब गाड़ी रुक गई थी तो दूल्हे को खिड़की से बाहर निकलने की क्या जरूरत थी। वह गेट खोलकर भी बाहर आ सकता था।