Meerut: बृजलाल खाबरी बोले- ओबीसी आयोग बनाने में सरकार ने की जल्दबाजी
शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने ओबीसी आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ओबीसी आयोग बनाने में जल्दबाजी की
विस्तार
बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जोश भरा। उन्होंने दावा किया कि 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोग शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व संचालन शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने वाली और नफरत छोड़ने वाली यात्रा है। यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज है।
भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत करने की बात करते हैं। कांग्रेस मुक्त होने का मतलब है लोकतंत्र व संविधान मुक्त भारत होना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में डॉक्टर, कलाकार, युवा, व्यापारी व सभी धर्मों के संत महात्मा, खिलाड़ी पदयात्री बनने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश की तुलना अमेरिका से की जाती थी, लेकिन पिछले आठ साल के कार्यकाल में भारत की तुलना नेपाल व बांग्लादेश से की जा रही है।
प्रोफेसर संजीव पाल ने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख लोगों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में कामेश रत्न, डॉ. यूसुफ कुरैशी, कृष्ण कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, मत्तन डेडा, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, धूम सिंह गुर्जर, रंजन शर्मा, सलीम खान, विनोद मोघा, तेजवीर सिंह, अभिमन्यु त्यागी, अनिल अरोड़ा, मनजीत कोछड, नवनीत नागर, सलीम पठान, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत जोड़ो यात्रा का दिया आमंत्रण
कंकरखेड़ा के रोहटा रोड स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण भी दिया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने प्रदेश अध्यक्ष से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस पार्टी इस मांग का समर्थन करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जाट महासभा के पदाधिकारियों से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा में युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, संजीव शेखर, राजेश तोमर, हिमांशु बालियान, संजय पनवाड़ी, दर्पण सिवाच, मोहित चौधरी, हिमांशु कादियान, सचिन तेवतिया, दीपक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।