फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The governer of goa gave degree to students

गोवा के राज्यपाल ने छात्र छात्राओं को दी डिग्री

Sun, 15 Mar 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The governer of goa gave degree to students
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शनिवार को 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गोवा के राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान कीं। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, शोभित कुमार एवं कुलपति एपी गर्ग ने सरस्वती मां के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कुलपति ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात राज्यपाल ने छात्रों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सर्वोच्च स्थान पाने वाले 53 छात्रों को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं उपाधि प्रदान की। जिसमें पीएचडी के 30 छात्रों एवं अन्य पाठ्यक्रमों में लगभग 400 डिग्रियां उपाधि प्रदान की गईं। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी ने मुख्य अतिथि सत्यपाल मलिक का परिचय दिया। कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मानद उपाधि से विभूषित किया। विशेष अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। कार्यक्रम में कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र कहा कि छात्रों को शिक्षा का उचित उपयोग करना चाहिए। ऐसा करके देश को आगे ले सकते हैं। यहां अध्यक्ष नाइस सोसाइटी डॉ. शोभित कुमार ने मुख्य अतिथि सत्यपाल मलिक को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

इन लोगों को मिला स्वर्ण पदक
पूर्व सांसद शांति त्यागी की पौत्रवधु गुंजन त्यागी, नूतन चौहान, रघु राणा, आयुषी भारद्वाज, अंजलि गिरी, शिल्पा चौहान, स्वाति चौहान, भारती, ऋतु, सहारूल अंसारी, दीपाली चौहान, नेहा शर्मा, रघु राणा, निवेदा सिंह, नेहा चौधरी, अनुज चौहान, तस्मिया, हिमांशु शर्मा, छवि गोयल, वंदना राणा, शमशाद हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिली पीएचडी की उपाधि
अंशु चौधरी, अभिषेक डबास, नेहा वशिष्ठ, मोहम्मद इमरान, प्रीति गर्ग, कौस्तुभ चौहान, मानवी पांचाल, रोहिताश कुमार, संचित डागर, संचित डागर, अवनी सिन्हा, हरिंदर, प्रीति, अरुण कुमार गिरी, स्वाति जैन, देवेश गुप्ता, एकता गुप्ता, राजकुमार, एमके केसरी आदि।
ये रहे मौजूद
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हर्ष गोयल, विक्रांत ढाका, लोकेश चौहान, विक्की शर्मा, ठाकुर ललित चौहान, गौरव चौहान, शुभम चौहान, सुनील चंद्रा, डॉ. डीके कौशिक, डॉ. रजीत सिंह, महेश मिश्रा, डॉ. विपिन त्यागी, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. अभिषेक डबास, अजय राज सिंह आदि।
पीएफआई से सख्ती के साथ निपटा जाए : सत्यपाल मलिक
पाकिस्तान से की गई थी फंडिंग, मोदी और अमित शाह के बिना नहीं हट सकती थी 370
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है बल्कि देने के लिए है। सीएए पर देशभर में हुए बवाल के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। वह पीएफआई के माध्यम से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए पीएफआई से सख्ती से निपटा जाए। ये विचार उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।

दीक्षांत समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाया है। ऐसा अब तक कोई सरकार नहीं दिखा सकी है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के संगठन जमात पर प्रतिबंध लगाने संबंधी 20 पेज का नोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि यदि जमात पर प्रतिबंध लग जाए तो देश में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग सकता है। जमात संगठन युवाओं को भटका रहा है। मिस्त्र एवं बांग्लादेश मुस्लिम देश हैं परंतु वहां जमात के लीडरों को फांसी दी गईं। ऐसा ही कदम यहां भी उठाना होगा। महिल ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर को लूटा है। इसलिए वहां की जनता उनके साथ नहीं है। वहां कश्मीरी पंडितों को बसाने के मुद्दे पर कहा कि छह हजार मकान उनके लिए बनाए गए हैं। उन्हें बसने के लिए अब वहां रहना पड़ेगा। जम्मू कश्मीर में विकास कार्य कराया जाए। जिससे वहां की जनता वापस हो जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा से ही सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। यह महिला सशक्तिकरण का सशक्त संकेत है। उन्होंने छात्रों को चेताया कि यदि आप ऐसे ही चलते रहे तो पिछड़ जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed