फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The glory of Bhaktamar Path is immeasurable: Bharat Bhushan Maharaj

भक्तामर पाठ की महिमा अपरंपार : भारत भूषण महाराज

Mon, 10 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The glory of Bhaktamar Path is immeasurable: Bharat Bhushan Maharaj
हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत मंदिर पर विश्व की सुख-शांति व समृद्धि के लिए 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 19वीं बार शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य भारत भूषण मुनिराज के मंगल आशीर्वाद एवं बाल ब्रह्मचारी सुनीता दीदी के पावन निर्देशन व विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ रमेशचंद जैन, पंकज जैन, प्रीति जैन ने झंडारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, विजय कुमार जैन ने विद्वानों को शास्त्र भेंट किया। सुनील जैन और सुशील जैन ने उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों एवं बाहर से आए यात्रियों का मंगल तिलक व माला-मुकुट पहनाकर सम्मान किया। सुनीता दीदी ने भजन प्रस्तुत किया।



48 दिवसीय भक्तामर विधान का मुख्य कलश लेने का सौभाग्य उमेशचंद जैन व रिषभ जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम स्वर्ण कलश से शीनू जैन, दिनेश जैन बसंत ने अभिषेक किया। मंगलदीप प्रज्ज्वलन ललिता जैन, राजीव जैन ने किया। भगवान आदिनाथ जिनालय में सौरभ जैन, सानिध्य जैन, विवेक जैन, प्रदीप जैन गुड्डू ने शांतिधारा की। कुसुमलता जैन ने शास्त्र भेंट किए। प्रथम दिन 171 परिवारों ने विधान का आयोजन कराया।
विज्ञापन


प्रबंधक मनोज जैन ने बताया कि 56 परिवारों की ओर से प्रतिदिन विधान का आयोजन होगा। सुनीता दीदी के मंत्रोच्चारण से विधान का शुभारंभ हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सौरभ जैन को प्राप्त हुआ। भारत भूषण महाराज ने कहा कि भक्तामर पाठ की महिमा अपरंपार है। इसके स्मरण से संसार के सभी रोग-शोक, विघ्नों का निवारण सहजता से स्वतः ही हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधान के बाद भक्तामर पाठ का वाचन वीरेंद्र जैन एवं गुरुकुल के बच्चों द्वारा किया गया। आरती का दीप प्रज्ज्वलन कुसुमलता जैन, कमला जैन व अंजू जैन द्वारा किया गया। प्रश्न मंच के पुरस्कार विपिन जैन ने वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवेंद्र जैन, मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, सुनील जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed