फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girlfriend reached the police station to lodge a report against her boyfriend

Meerut News: प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची प्रेमिका

Fri, 27 Dec 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend reached the police station to lodge a report against her boyfriend
मवाना। थाना सिंभावली के गांव शरीफपुर निवासी प्रेमिका ने मवाना थाने पहुंचकर गांव जंधेडी निवासी प्रेमी द्वारा शादी करने से इन्कार करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी प्रेमिका थाने पहुंची। उसने तहरीर देते हुए बताया कि जंधेडी निवासी युवक से उसका आठ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने हमेशा साथ रहने का वादा किया था। प्रेमी गांव शरीफपुर में अपनी बहन के यहां रह रहा था।
विज्ञापन

जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो प्रेमी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। अब प्रेमी उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। आरोपी गाली गलौज करता है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। दरोगा सतेंद्र कुमार ने बताया कि गांव जंधेडी में युवक के घर पुलिस को भेजा गया था, जहां युवक नहीं मिला। परिवार वालों ने बताया कि वह यहां कभी कभार ही आता है। वहीं, पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed