फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girlfriend demand for marry her lover in a village in Saharanpur

जिद पर अड़ी प्रेमिका, बोली- नहीं जीना प्रेमी के बिना, फिर थाने पहुंचा मामला, पढ़ें पूरा माजरा

Tue, 17 Mar 2020 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Mar 2020 08:15 PM IST
सार

एक युवती पर प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
The girlfriend demand for marry her lover in a village in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक युवती पर प्रेम का ऐसा भूत सवार हुआ, कि वह प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब प्रेमी के घरवाले नहीं माने तो युवती थाने में पहुंची और पुलिस से मदद मांगने लगी। इस दौरान युवती ने कहा कि उसे प्रेमी के साथ ही जीना- मरना है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने युवती के घर वालों को थाने बुलाया, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। बाद में गांव के कुछ जिम्मेदार लोग युवती को युवक के घर ले गए, वहां उनकी शादी कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मामला सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता चलने पर घर वालों ने युवती को उसकी बहन के यहां सरसावा थाना क्षेत्र के किसी गांव में भेजा। सोमवार को युवती अपनी बहन के यहां से चुपचाप निकली और प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। युवक के घर वालों के मना करने पर युवती पुलिस से मदद मांगने के लिए थाना मिर्जापुर पहुंच गई। पुलिस ने युवती और युवक के परिजनों को थाने बुलाया। दोनों पक्षों ने युवती को काफी समझाया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में युवती को कुछ जिम्मेदार लोग युवक के गांव उसके घर पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका बोली- साथ जीने-मरने की कमसें खाई थी, हत्यारोपी पिता-भाई को दिलाकर रहूंगी फांसी की सजा

उधर, थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेश पाल गिरि ने कहा इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है, जबकि शेरपुर पेलो के ग्राम प्रधान ने कहा लड़की और लड़का साथ है। जल्द ही उनकी शादी कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed