{"_id":"69bc31964b0d6fbc1e029fab","slug":"the-girl-threatened-a-blue-drum-like-incident-if-she-did-not-marry-him-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1137626-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती ने शादी न करने पर नीले ड्रम जैसी घटना की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती ने शादी न करने पर नीले ड्रम जैसी घटना की दी धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। कस्बा दौराला निवासी युवक समर्पण ने एक युवती व उसके परिजनों पर जबरन शादी का दबाव बनाने और शादी नहीं करने पर मेरठ के चर्चित कांड नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी दी है। भयभीत युवक ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
समर्पण ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर एक युवती से दोस्ती हो गई थी। युवती रील बनाती है और कई बार वह इसी सिलसिले में उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान युवती के परिजन भी उसके संपर्क में आए। आरोप है कि कुछ समय बाद युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवक ने शादी से इन्कार किया तो युवती ने उसे मेरठ ब्रह्मपुरी के चर्चित सौरभ हत्याकांड के नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी दी। युवती का पिता भी उस पर लगातार दबाव बना रहा है। युवक का कहना है कि इस तरह की धमकियों के चलते वह मानसिक तनाव में है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।