{"_id":"68f390d7a19e30e3960a603e","slug":"the-girl-students-enthralled-the-audience-with-rangoli-and-devotional-songs-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110110-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं ने रंगोली और भक्ति गीत से समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं ने रंगोली और भक्ति गीत से समा बांधा
Sat, 18 Oct 2025 06:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में दीपावली पररंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व धूमधाम और उल्लास से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रुचि गुप्ता एवं प्रबंधक संजय चौधरी ने त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, दीप सज्जा, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। शिक्षकों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, और मिठाइयों का वितरण कर सभी ने पर्व की मिठास साझा की। प्रबंधक संजय चौधरी ने कहा कि ऐसे पर्व हमारे भीतर भाईचारे, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज सरधना में शनिवार को दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने की। मुख्य अतिथि फादर रोपित और विशिष्ट अतिथि फादर विजय पॉल रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दांडिया नृत्य प्रतियोगिता रही। जिसमें छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में ब्रदर पंकज के साथ दोनों फादर्स ने सहभागिता की। मंच संचालन डॉ. मोनिका शर्मा ने किया। प्राचार्या ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए आयोजकों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अशोक सोम, राजेन्द्र सिंह, नीतू, डॉ. कविता, शबाहत, ज्योति, और पूजा शर्मा रहे।