फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl student stopped going to school due to fear of the accused and is not leaving the house.

Meerut News: आरोपियों के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, घर से नहीं निकल रही

Fri, 27 Feb 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The girl student stopped going to school due to fear of the accused and is not leaving the house.
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव निवासी दो युवकों पर इंटर की छात्रा से छेड़खानी व अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोपियों की हरकत से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी छात्रा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैला रहे हैं।
विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी एक स्कूल में इंटर की छात्रा है। गांव के ही दो आरोपी उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे है। आरोपी स्कूल से आते-जाते छात्रा का पीछा करते हैं। विरोध करने पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करते हैं। बुधवार को आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ अभ्रदता की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। छात्रा के परिजनों ने आरोपियों की हरकता का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपियों की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed